"एमएस सोसाइटी" और " एशियन एमएस" के विषय में
"एमएस सोसाइटी के विषय में"
एमएस सोसायटी अपने पुरस्कार विजेता प्रकाशनों से ली गई जानकारी आपकी भाषा में उपलब्ध कराती है। उदाहरण के लिए, एमएस क्या है? ने २००५ का विज्ञान संचार पुरस्कार (एसोसिएशन ऑफ मेडिकल रिसर्च चैरिटीज) जीता था। एमएस सोसायटी की वेबसाइट ने पिछले चार वर्षों के दौरान अपनी स्पष्टता और आसान पहुंच के लिए भी पुरस्कार जीते हैं।फिलहाल, हम अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में पूछताछ का जवाब देने में असमर्थ हैं, हालांकि कोई भी दुभाषिया के जरिए किसी हेल्पलाइन कार्यकर्ता से एमएस के बारे में किसी भी चीज पर बात कर सकता है। कृपया अप्वाइंटमेंट तय करने के लिए ०८०८ ८०० ८००० पर फोन करें। हेल्पलाइन सोमवार से शुक्रवार तक ०९:०० से २१:०० बजे तक खुली रहती है।








